औरंगाबाद, मार्च 31 -- मदनपुर प्रखंड के नव संचालित देवजरा थाना में सब इंस्पेक्टर कुशो कुमार ने मंगलवार को थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वे रफीगंज थाना से स्थानांतरित होकर यहां पदस्थापित किए गए हैं और वहां अपने निष्पक्ष कार्य के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही देवजरा थाना का संचालन विधिवत सुचारू रूप से शुरू हो गया है। थानाध्यक्ष कुशो कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की सूचना या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.