प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में बेलन नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए देवघाट पुल की मरम्मत कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 400 मीटर लंबाई के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से मरम्मत पर होने वाले खर्च के लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने पूरे पुल की मरम्मत कराने के लिए 1.42 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बेलन नदी में आई बाढ़ से पुल की पांच बेयरिंग व कई एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए है। ज्वाइंट के आसपास गहरी दरारें दिखाई देने लगी है। पीडब्ल्यूडी ने कम से कम तीन महीने के लिए पुल पर हल्के से लेकर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया था। कोरांव क्षेत्र के आसपास 50 से अधिक गांवों के हजारों-हजार लोग प्रभावित हुए हैं। गठित कमेटी ने मरम्मत कार्य में कितना खर्चा आएगा, प...