देवघर, मार्च 16 -- देवघर। देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाकुरा गांव के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाकुरा गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से देवघर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नावाकुरा गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इला...