पूर्णिया, अगस्त 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। बाबाधाम देवघर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे बलिया गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गये। मृतक युवक बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के बलिया वार्ड आठ निवासी जयजय राम पासवान का पुत्र बिजेंद्र कुमार पासवान (28) था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे बलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार बिजेंद्र कुमार पासवान अपने अन्य साथियों के साथ बाबाधाम देवघर पूजा-अर्चना करने गया था। सोमवार को पूजा के बाद सभी टोटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार की संध्या नवगछिया जीरोमाइल के समीप तेज रफ्तार थार वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो सवार बिजेंद्र कुमार पासवान गंभीर ...