देवघर से मधुपुर तक चली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन
देवघर, अक्टूबर 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन का दबाव घटाने और रेल यात्रा को तेज बनाने की दिशा में शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। 293.67 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जसीडीह बाईपास रेल लाइन का देवघर स्टेशन पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय और आसनसोल मंडल डीआरएम संग्रह मौर्य मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद नवनिर्मित बाईपास लाइन से देवघर से मधुपुर तक विशेष ट्रेन चलाई गई। इस रेलखंड के चालू होने से जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों को इंजन की दिशा बदलने की लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। पूर्व रेलवे के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम पांच प्रमुख यात्री ट्रेनों के यात्रा समय में कमी आएगी, जबकि दो महत्वपूर्ण मालगाड़ियों को भी परिचालन संबंधी बाधाओं से राहत मिलेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.