किशनगंज, मई 12 -- किशनगंज। देवघर श्री श्याम मंदिर से निशान यात्रा लेकर निकले पद यात्री का किशनगंज में अभिनंदन हुआ। देवघर में स्थित श्री श्याम मंदिर से निशान यात्रा प्रारंभ करने से पहले बाबा बैधनाथ मंदिर में श्री श्याम निशान की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद निशान यात्रा प्रारंभ हुआ, जो सोमवार को किशनगंज पहुंच। किशनगंज में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने निशान यात्री समीर शर्मा का अभिनंदन किया।

भजन संध्या का आयोजन किशनगंज में निशान यात्रा पहुंचने पर महावीर मार्ग स्थित श्री श्याम दरबार में ज्योत दरबार सजाया गया और भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां श्री श्याम दरबार में भक्तों ने जोत लिया, बाबा के चरणों में भजनों की प्रस्तुति दी। श्याम भक्त मदन शर्मा एवं समीर शर्मा ने पूजा-अर्चना की। वहीं स्थानीय भजन कलाकार गौरव प्रमाणिक, दामोदर उपाध्...