देवघर, जनवरी 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम दिवंगत महात्मा गांधी के लिए एक मिनट तक मौन रखा गया, उसके बाद संगोष्ठी की शुरुआत हुई। मौके पर देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध झा ने कहा कि कुछ लोग जन्म से महान होते हैंतो कुछ लोग कर्म से महान बनते हैं। कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा को अपना औजार बनाया। जिसका तोड़ किसी के पास नहीं था। इन्हीं अस्त्रों के बल पर चट्टान की तरह जमी अंग्रेजी सरकार को उन्होंने उखाड़ फेंका और हम 15 अगस्त 1947 को आजाद हुए। उन्हीं के द्वारा प्रदर्शित मार्ग पर चलते हुए हम आज सामरिक ही नहीं आर्थिक महाशक्ति बन चुके हैं। इस दौरान नितीश, आलोक राज, अभिनव एवं पिंकी ने भी बापू के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संजय झा, दिल...