गिरडीह, अगस्त 21 -- गिरिडीह। साइबर थाना पुलिस ने गाण्डेय थाना क्षेत्र के मनियाडीह गांव में छापामारी कर बुधवार को देवघर जिले के एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से तीन मोबाइल एवं तीन सीम कार्ड बरामद किया गया है। वहीं गिरिडीह एवं देवघर के एक-एक अपराधी छापामारी के दौरान भागने में सफल रहे। गिरफ्तार साइबर अपराधी देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के बनसिम्मी निवासी तकमुल अंसारी है। वहीं फरार होने में सफल रहे साइबर अपराधियों में देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के बनसिम्मी गांव निवासी मकबुल अंसारी एवं गिरिडीह जिले के गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी छोटु अंसारी है। कैसे हुई गिरफ्तारी दरअसल, एसपी डा. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के गाण्डेय से डाकबंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.