देवघर, फरवरी 13 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने गुरुवार को देवघर स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माणाधीन वॉशिंग पिट और निर्माणधीन देवघर-रोहिणी बाइपास रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों की टीम के साथ मुख्य कार्यस्थलों का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और अतिरिक्त मशीनरी व कुशल कारीगरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लंबित कार्य शीघ्र पूरे किए जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बाइपास रेलखंड के अधिकांश हिस्सों में पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष भागों में कार्य प्रगति पर है। जीएम ने शेष हिस्सों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए शीघ्र पटरी बिछाने पर विशेष जोर दिया। जानकारी के अनुसार जसीडीह के डढ़वा पुल से रायडीह रेलवे फाटक तक अब तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.