देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को ई-रिक्शा चालक भविष्य कुमार पर पार्किंग स्टाफ द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है। चालक ने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित रिखिया थाना के कुसुमडीह गांव निवासी है। वर्तमान में रिखिया थाना के रामपुर मोहल्ला में घर बनाकर रहता है। बताया कि अपने ई-रिक्शा से स्टेशन के बाहर यात्री उतार रहा था। उसी दौरान पार्किंग स्टाफ अजीत झा, पिता- विजय झा ने पार्किंग शुल्क देने कहा। भविष्य ने मुख्य सड़क पर पार्किंग का पैसा देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि गाली-ग्लौज करते हुए पास रखे पत्थर से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.