देवघर-राघोपुर मेमू स्पेशल की सेवा सितंबर में भी रहेगी जारी
देवघर, सितम्बर 2 -- जसीडीह प्रतिनिधि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देवघर-राघोपुर-देवघर मेमू स्पेशल की सेवा सितंबर में भी जारी रखने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर- 05573 राघोपुर-देवघर मेमू स्पेशल और ट्रेन नंबर- 05574 देवघर-राघोपुर मेमू स्पेशल का परिचालन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान दोनों ट्रेनों के 30-30 फेरे निर्धारित किए गए हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों विशेष ट्रेनों का परिचालन वर्तमान समय-सारणी, निर्धारित मार्ग और ठहराव के अनुसार ही होगा। सेवा विस्तार से देवघर और राघोपुर के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- पर्व पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, देवघर से तीन दिशाओं में दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें खासकर पर्व-त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.