बलिया, अगस्त 7 -- बलिया। सिद्धेश्वर महादेव कमेटी महाकलपुर में शामिल दर्जनों कांवरियों का जत्था शुक्रवार को बाबा बैजनाथ धाम देवघर रवाना हुआ। इसके कांवरियों ने जंगली बाबा धाम गड़वार, शहर के बाबा बालेश्वर नाथ तथा महर्षि भृगु मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद हर-हर महादेव और बोल-बम का जयघोष करते हुए शिवभक्त उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पप्पू पांडेय ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। कांवर यात्रा केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है। यह भी पढ़ें- देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था इस मौके पर डबलू, अभय, नीरज, राजू, राजकुमार, टुनटुन, सत्येंद्र, रामप्रवेश आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...