देवघर, सितम्बर 4 -- देवघर, प्रतिनिधि विहंगम योग संत समाज का 103वां वार्षिकोत्सव इस वर्ष समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के रुप में 14 व 15 दिसंबर 2026 को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमराहां वाराणसी में दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का वृहद आयोजन किया जाएगा। इस वैदिक महायज्ञ में आहुति देने लाखों की संख्या में सेवाभावी श्रद्धालु पहुंचेंगे। 103वें वार्षिकोत्सव को लेकर शुक्रवार को देवघर में बैठक की गई। उसमें कहा गया कि महत्वपूर्ण कड़ी में गौवंश संवर्धन, वैदिक गुरुकुल संरक्षण एवं राष्ट्र के प्रहरियों के सम्मान में पूरे देश से अर्पित किए गए समर्पण दीपों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाना है। इसी क्रम में सदगुरु के उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञान देव महाराज कन्या कुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्...