जहानाबाद, दिसम्बर 10 -- मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड के राजखरसा गांव के लिए बुधवार का दिन अमंगल रहा। सुबह- सुबह लोगों को सड़क हादसे में एक युवक की मौत की मनहूस खबर मिली। जिससे गांव में मातम पसर गया। विदित हो कि झारखंड के देवघर में सड़क हादसे में भाजपा नेता आशुतोष कुमार के भाई आलोक कुमार की मौत हो गयी। जिसके बाद राजखरसा ग्राम में एकाएक कोहराम मच गया। मृतक आलोक का पैतृक गांव मेहंदिया थाना क्षेत्र के राजखरसा ग्राम में पड़ता है। लेकिन बिगत कई वर्षों से आलोक अपने भाई आशुतोष एवं माता-पिता के साथ गया में रहते हैं। जिसके कारण यहां उनके घर में ताला बंद रहता है। लेकिन उनके पिता एवं आशुतोष कुमार का कभी-कभी घर में आना-जाना होते रहता था। ग्राम के निवासी एवं पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि सड़क किनारे आलोक खड़ा था, जहां गाड़ी जाने का कोई जगह ही नहीं बनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.