गोड्डा, मार्च 17 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के बोहा गांव निवासी एक किशोर की देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोहा गांव निवासी भूदेव मांझी के लगभग 17 वर्षीय पुत्र कंचन मांझी रविवार को अपने घर से तीन लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवघर पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के समीप एक अज्ञात हाइवा ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर भेजा गया। इलाज के दौरान रविवार रात कंचन मांझी की मौत हो गई। बताया जाता है कि कंचन मांझी अपने पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.