देवघर, जनवरी 24 -- देवघर। फूड क्राफ्ट संस्थान देवघर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मौके पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारीगण, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल, प्रशासनिक-सह-लेखा अधिकारी सुरोजीत नामाता, वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम आलोक, व्याख्याता डॉ. श्वेता नृपेन्द्र लिंगवाल तथा सहायक व्याख्याता खिलेश पटेल मौजूद रहे। पूजा के दौरान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की आराधना की गई, उसके बाद सामूहिक आरती का आयोजन हुआ। मौके पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को विद्या, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मां सरस्वती से ज्ञान एवं सद्बुद्धि की कामना करने का संदेश दिया। अंत में उपस...