देवघर, फरवरी 28 -- देवघर/कार्यालय संवाददाता। संतालपरगना की राजनीतिक धुरी माने जाने वाले देवघर जिले में नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने सत्ताधारी और विपक्षी दलों के समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। देवघर नगर निगम के मेयर पद पर जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना कब्जा जमाया है, वहीं मधुपुर नगर परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारकर भाजपा और झामुमो दोनों को चौंका दिया है। सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि भारतीय जनता पार्टी, जिसने इस चुनाव अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, दोनों ही महत्वपूर्ण पदों से दूर रह गई। भाजपा की रणनीति हुई फेल : चुनाव पूर्व भाजपा ने देवघर और मधुपुर को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया था। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रीता चौरसिया के पक्ष में पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं तक ने यहां डेरा डाल दिया, ताब...