देवघर, मार्च 3 -- देवघर, कार्यालय संवाददाता। देवघर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत व कई पार्षद मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सह सोरेन से मिलने रांची पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कैबिनेट मंत्री मंत्री हफीजुल हसन सहित विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक को महापौर ने गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने देवघर में निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आपलोगों ने अपनी मेहनत से वह कर दिखाया है जिसकी अपेक्षा थी। आपलोगों ने झंडा गाड़ा है। सबसे अच्छी बात यह है कि वहां चुनाव के दौरान हमलोगों को आना नहीं पड़ा। इसके लिए उन्होंने बधाई दी। मुख्यमंत्री व विधायक के इस उत्साहवर...