देवघर, मार्च 13 -- राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड रांची द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में नवनिर्वाचित महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण तथा उप महापौर / उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)सह उपायुक्त को दिशा निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को देवघर नगर निगम के लिए नवनिर्वाचित महापौर को शपथ दिलाई जाएगी एवं शनिवार को मधुपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ की सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी इसी दिन शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद देवघर नगर निगम उप महापौर के लिए विकास भवन देवघर और मधुपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष के लिए किसान भवन मधुपुर में अप्रत्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम की जाएगी। झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 28 सहपठित झारखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.