दुमका, अगस्त 2 -- देवघर बासुकीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 114 ए पर शनिवार को ताल झारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा के समीप दो वाहनों की आमने सामनें हुई सीधी टक्कर में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के पश्चात स्थानीय लोग जुटे और घायलों की मदद की। इस क्रम में सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर तालझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से प्रशासन द्वारा सभी घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी घायल कांवरियों की चिकित्सा की। घायलों में बिहार सीतामढ़ी के राहुल यादव और बामा शंकर कुमार को गंभीर हालत में बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: दो वाहनों की भीषण टक्कर, पांच कांवरिया घायल, दो हुए रेफर गंभीर रूप से दोनो...