देवघर, जुलाई 25 -- जसीडीह। श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथधाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देवघर बरहनी देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नंबर- 05027 /05028 को उत्तर पूर्व रेलवे के दुदही और रतन सराय स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे विशेष ट्रेन का लाभ मिलेगा। आसनसोल रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन नंबर- 05028 बरहनी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल दुदही स्टेशन पर शाम 7:45 बजे तथा रतन सराय स्टेशन पर रात 9:40 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 05027 देवघर-बरहनी श्रावणी मेला स्पेशल रतन सराय स्टेशन पर सुबह 7:40 बजे और दुदही स्टेशन पर सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- इस्लामपुर से भी चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन दोनों स्टेशनों पर ट्रेन का 2-2...