पटना, जुलाई 30 -- श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देवघर-पटना मेमू ट्रेन का दानापुर मंडल के अशोकधाम हॉल्ट पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक लागू रहेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 63209 देवघर-पटना मेमू अशोकधाम हॉल्ट पर सुबह 10:12 बजे पहुंचेगी और 10:14 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, 63210 पटना-देवघर मेमू दोपहर 1:43 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला में अशोकधाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...