देवघर नहीं, प्रयागराज में हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
कौशाम्बी, मई 31 -- झारखंड के देवघर जिले के सफटरपुर निवासी गणेश ने दो शादियां की थीं। वह दिल्ली में दूसरी पत्नी मंजुला के साथ रहते थे। पिछले दिनों उनके बीमार होने की सूचना पर पहली पत्नी ललिता परिवार वालों के साथ दिल्ली गई थीं। वहां इलाज के दौरान गणेश का निधन हो गया। शुक्रवार को गणेश का शव लेकर ललिता, मंजुला, जान्हवी, अंजलि, हरखू एंबुलेंस से घर जा रहे थे। एंबुलेंस आकाश चला रहा था। शनिवार की सुबह कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई के समीप एबुलेंस आगे चल रही डीसीएम में पीछे से टकरा गई थी घटना में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मंजुला की हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। एसआरएन में इलाज के दौरान शनिवार शाम मंजुला की भी मौत हो गई थी। उधर, दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.