देवघर नगर निगम के मेयर ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
देवघर, जुलाई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। बाबानगरी के सर्वांगीण और चौमुखी विकास को रफ्तार देने के लिए देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। यह मुलाकात ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के 11 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इस दौरान देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने केंद्रीय मंत्री को देवघर की भौगोलिक और धार्मिक महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बाबा वैद्यनाथ की पावन नगरी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की। महापौर ने स्पष्ट किया कि देवघर में हर साल करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला सेवा का अनुष्ठान, सफाई मित्र इस अनुष्ठान के हैं मुख्य स्तंभ : नगर आयुक्त इसलिए शहर की नागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.