देवघर, मार्च 13 -- समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य 13 मार्च 2026 को होने वाले देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना था। इस संबंध में डीसी ने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 13 मार्च 2026 शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में सुबह 11 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि 14 मार्च को मधुपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के लिए किसान भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान डीसी ने शपथ ग्रहण के कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.