दुमका, अक्टूबर 8 -- दुमका। दुमका शहर के गांधी मैदान के पास से अपहृत युवक राजीव रंजन को नगर थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद युवक राजीव रंजन मूलरूप से देवघर जिला के पथरकट्टा ओपी थाना अन्तर्गत गोबरशाला का निवासी है। वह सोमवार को अपने एक दोस्त विकास दास के साथ बुलेट शोरूम दुमका आया था। युवक की बहन की शादी तय हुई है। उसे उपहार देने के लिए वह बुलेट खरीदने के लिए आया था। दुमका से वापस घर लौटने के दौरान गांधी मैदान स्थित रिलायंस मॉल के पास रूका हुआ था। दोस्त रिलायंस मॉल में कुछ सामानों की खरीदारी कर रहा था। इसी बीच राजीव रंजन का उक्त युवकों ने अपहरण कर लिया। दोस्त ने राजीव की काफी तलाश की, पर वह नहीं मिला। इधर, युवक के पिता रंजीत कुमार दास को फोन कर पांच लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.