देवघर जाने के लिए निकला हरनौत का युवक लापता
बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- सुल्तानगंज से गायब होने की मिली सूचना, परिजन कर रहे खोजबीन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत बाजार के वार्ड संख्या 17, नियामतपुर मोहल्ला निवासी ब्रज जमादार का 30 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार सात अगस्त को दोस्तों के साथ देवघर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते से ही वह लापता हो गया है। उसके सुल्तानगंज से गायब होने की सूचना मिली है। परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस को भी सूचना दी गयी है। उसके गायब होने से परिवार के लोग चिंता में हैं। वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर डाक बम के रूप में देवघर जाने के लिए निकला था। सुल्तानगंज में ही उसके गायब होने की जानकारी मिली। उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। उसके बाद से परिजन खोजबीन में लगे हैं। सुल्तानगंज, देवघर समेत कई स्थानों पर उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.