देवघर चौक से हरिणकोल जाने वाली नहर पथ गड्ढे में तब्दील
गोड्डा, अप्रैल 5 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के देवघर चौक से हरिणकोल जाने वाली नहर पथ सड़क की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर हो चुकी है।बता दूं कि लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी यह सड़क वर्षों से मरम्मत के अभाव में बड़े-बड़े गड्डों में तब्दील हो गई है। जिससे आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग आधा दर्जन से अधिक गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन वर्तमान में इसकी जर्जर हालत के कारण बड़े वाहनों का परिचालन लगभग ठप पड़ गया है। बाइक सवार और पैदल यात्रियों को भी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से सन्हौली, दूधकोल, नयाचक, रंगाईचक, अमरपुर, ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.