चाईबासा, अप्रैल 8 -- चाईबासा। कप्तान प्रियंका सवैयाँ की जिम्मेदारी भरी पारी (40 रन) की बदौलत पश्चिमी सिंहभूम ने मेजबान देवघर को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से पराजित कर सुपर डिवीजन में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब सुपर डिवीजन का मुकाबला खेलने पश्चिमी सिंहभूम की टीम चाईबासा आएगी या गिरिडीह जाएगी इसका निर्णय गुरुवार को धनबाद के विरुद्ध होने वाले अंतिम लीग मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा। अगर पश्चिमी सिंहभूम की टीम धनबाद को पराजित कर ग्रुप में पहले स्थान पर रहती है तो उसे सुपर डिवीजन खेलने गिरिडीह जाना पड़ेगा वहीं अगर कल के मुकाबले में पराजित हो जाती है तो इसे चाईबासा आना पड़ेगा।देवघर के के केएन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस पश्चिमी सिंहभूम के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देव...