देवघर, मई 4 -- सारवां, प्रतिनिधि। देवघर कोषागार से वित्तीय घोटाला के तहत राशि की हेराफेरी के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां के वर्तमान चिकित्सा प्रभारी डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर सारवां थाना में सीएचसी सारवां के पूर्व लेखा लिपिक सविता कुमारी वर्तमान पदस्थापन सिविल सर्जन कार्यालय देवघर के विरूद्ध ट्रेजरी से अलग-अलग कर्मियों के खाते में कुल 99 लाख 6 हजार 762 रूपए की अवैध निकासी को लेकर रविवार को सारवां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- 21 लाख के घपले में फंसे प्रधान, पूर्व सचिव समेत तीन पर मुकदमा दर्जआरोप की जानकारी लिखित प्रतिवेदन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में अभियुक्त द्वारा अपनी खाता संख्या 31505009828 में आलोक बनर्जी, सुलोचना कुमारी, कुमारी लक्खी एवं अन्य क...