देवघर, अगस्त 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को देवघर कॉलेज परिसर में ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 12 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। शिविर का विधिवत उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार, रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य सुरेशानंद झा, विजय प्रताप सनातन, आजीवन सदस्य ज्योति कुमारी, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इश्प्रिया किंडो, एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ. राजेश कुमार सिंह, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. काशीनाथ झा, प्रधान लिपिक मयंकेश रंजन एवं लेखापाल दीपेंद...