देवघर, जून 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर के 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ी बुधवार को 7 वें राज्य स्तरीय झारखंड योगासन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक लातेहार जिले के नेतरहाट आवासीय विद्यालय में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की ओर से सभी खिलाड़ियों को विशेष जर्सी प्रदान की गई तथा कोच के मार्गदर्शन में पूरी टीम प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा गया। देवघर जिला लगातार खेल और योग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। यहां के युवा खिलाड़ी विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं...