गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर। सावन महीने में झारखंड के देवघर में लगने वाले श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी अनारक्षित स्पेशल का संचलन 28 जुलाई से 29 अगस्त रोजाना किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 05038 बढ़नी से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर शाम 5:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05028 देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से शाम 6:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले के लिए रांची-भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भा...