देवघर के लिए रवाना हुआ 25 श्रद्धालुओं का जत्था
गिरडीह, अगस्त 17 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। हारोडीह से सोमवार सुबह 25 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज एवं देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने यात्रा से पहले भगवान भोलेनाथ का स्मरण कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल ग्रहण करेंगे और इसके बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में दीनदयाल वर्मा, रामानंद कुशवाहा, घनश्याम कुमार वर्मा, प्रदीप वर्मा, रीता वर्मा, दिव्या वर्मा, दिवाकर वर्मा, राजीव, बनारस समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर सभी में काफी उत्साह है। यात्रा के दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- 105 किमी की पैदल यात्रा पर निकला कांवरियों का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.