देवघर के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुए श्रद्धालु
किशनगंज, अगस्त 30 -- बिशनपुर। भादो के पवित्र महीने में शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। शनिवार को कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत स्थित अलताहाट दुर्गा मंदिर परिसर से दर्जनों की संख्या में शिवभक्त मोटरसाइकिल से बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में कमलपुर, बूढ़ीमारी, नजरपुर और शीशाबाड़ी जैसे गांवों के लोग प्रमुख रूप से शामिल हैं। लगभग दो दर्जन करीब 24 शिवभक्त अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर गेरुआ वस्त्र धारण कर बाबा नगरी के लिए निकले हैं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासी मास्टर राजेंद्र हरिजन ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा कई वर्षों से लगातार जारी है। उन्होंने कहा, "हम लोग पिछले कई वर्षों से लगातार इसी तरह मोटरसाइकिल के माध्यम से बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा करते आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.