बेगुसराय, जुलाई 9 -- बरौनी। सावन में शिवभक्तों का देवघर जलाभिषेक को लेकर हर साल ट्रेनों में भीड़ बनी रहती है। इस साल 30 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है।इसका असर बरौनी होकर चलने वाली ट्रेनों की रिजर्वेशन की स्थिति पर भी दिखने लगा है। खासकर कोलकाता और हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कन्फर्म सीटें तेजी से खत्म हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई के लिए उपलब्ध रिजर्वेशन स्थिति के अनुसार बरौनी से जसीडीह जाने वाली ट्रेनों में मिथिला व गंगासागर एक्सप्रेस में वेटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसी स्थिति आगे भी बने रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगा अतिरिक्त कोच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...