गिरडीह, अगस्त 10 -- ​जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ चौक से कांवरिया संघ जमुआ का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए जयकारों के साथ रवाना हुआ। ​यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद लगभग 100 श्रद्धालुओं का यह दल दो बसों के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान कर गया। कांवरिया संघ के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे और वहां से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू करेंगे। कांवरिया संघ द्वारा पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के खान-पान, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल) की समुचित व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- सिसई से 11 कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना कांवरियों के इस जत्था में बिनय राय, सचिन ...