देवघर के दो साइबर अपराधी गिरिडीह में पकड़ाए
गिरडीह, मार्च 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के बन्नसिम्मी गांव के दो साइबर अपराधियों को गिरिडीह में साइबर अपराध करते रंगेहाथ पकड़ा गया है। दोनों साइबर अपराधियों को गाण्डेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ से सटे खम्भाटांड़ गांव के समीप डंगाल से पकड़ा गया है। इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तार एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। सोमवार को साइबर डीएसपी आबिद खान ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 10/2026 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों साइबर अपराधियों को अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया है। कैसे हुई गिरफ्तारी: साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों को लेकर एसपी को सूचना मिली थी कि कुछ साइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.