देवघर, मार्च 27 -- देवघर। रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ साहू इनडोर स्टेडियम में 23 से 27 मार्च तक 28वीं सब जूनियर सेपकटेकरा राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 25 टीमों ने भाग लिया। झारखंड की टीम को एक मात्र कांस्य पदक बालिका डबल्स में प्राप्त हुआ। इसमें 2 खिलाड़ी खेलते है और एक रिजर्व में रहता है। इस इवेंट में तीनों बालिका खिलाड़ी नाजमीन खातून, दीप प्रिया कुमारी और निशा कुमारी देवघर की है। तीनों को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा सम्मानित किया गया। सेपकटकरा देवघर जिलाध्यक्ष आशीष झा ने बताया की जिले के खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं, रोज़ाना इनडोर स्टेडियम में निधि रानी की देखरेख में अभ्यास करती है। वहीं विप्लव विश्वास द्वारा केके एन स्टेडियम में निःशुल्क योग भी सिखाया जाता है। ताकि शरीर को लचीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.