देवघर का प्रभारी बनाए जाने पर यदुनंदन के सम्मान में समारोह
गिरडीह, मई 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार में गुरुवार को गांडेय प्रखंड के भाजपाइयों के द्वारा सम्मान सामारोह का आयोजन करके गिरिडीह जिला के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक को देवघर जिला के प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में जिप अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मुनिया देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम में गांडेय प्रखंड के तीनों मंडलो के भाजपाइयों ने पाठक को शॉल ओढाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां व्यक्त की और केन्द्रीय और प्रदेश कमेटी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मुनिया देवी ने कहा कि प्रदेश कमेटी के द्वारा गांडेय के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता को देवघर जिला का प्रभारी बनाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.