जमुई, अप्रैल 27 -- गिद्धौर, निज संवाददाता बिहार एसटीएफ और एनआईए की संयुक्त टीम ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे वांछित अपराधी सोनू कुमार सिंह को गिद्धौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार सिंह, पिता स्व. अनिल प्रसाद सिंह दौलतपुर, जमुई का निवासी बताया जाता है। झारखंड राज्य के देवघर नगर थाना कांड संख्या 170/26 में वांछित था। पुलिस के अनुसार वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना पर एसटीएफ एनआईए की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वांछित अपराधी सोनू के विरुद्ध बिहार झारखंड में अपहरण, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 308(2)/111(2)(बी)/111(3)...