रांची, जनवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। देवघर एम्स में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई चार फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि देवघर एम्स में बर्न वार्ड अब तक शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल संबंधित सेवाएं केवल ओपीडी के एक हिस्से में संचालित की जा रही हैं, जिससे मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर अतिक्रमण होने का भी मुद्दा अदालत के समक्ष उठाया गया। इस पर गंभीरता दिखाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.