देवघर, मार्च 13 -- देवघर प्रतिनिधि बार कौंसिल ऑफ़ झारखंड के चुनाव का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से देवघर में भी संपन्न हुआ। झारखंड बार कौंसिल द्वारा नियुक्त देवघर के पीठासीन पदाधिकारी- सह- देवघर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णधन खवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के दौरान देवघर जिला के कुल 967 अधिवक्ताओं में 762 अधिवक्ताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। मतदान कार्य में सहयोग करने के लिए प्रदेश की ओर से मतदान पदाधिकारी के रूप में प्रेम उपाध्याय व रमेश कुमार भेजे गए थे। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव बहुत अच्छे माहौल में संपन्न हुआ एवं सभी मतदान पेटियां सील बंद कर वीडियोग्राफी के पश्चात रांची रवाना कर दी गई है व शनिवार से मतों की गिनती आरंभ होने की संभावना है। कहा कि देवघर में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे, जहां अधिवक्ता...