धनबाद, जून 8 -- मधुपुर प्रतिनिधि। मुख्य रेलखंड के सपहा सेठविला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार को 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेठ विला, सपहा मधुपुर निवासी सुनील राय, पिता- स्व. संतू राय के रूप में हुई है। घटना किलोमीटर रेल पोल संख्या- 295/06-06 डाउन, वाशिंग लाइन के पास हुई। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 13048 विभूति एक्सप्रेस डाउन की चपेट में आने से सुनील राय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई संतोष राय ने शव की पहचान की। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के एएसआई शशि भूषण राय और आरपीएफ एसआई श्याम सुंदर कुमार मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया...