देवघर: मां-बेटे की टंगी से काटकर निर्मम हत्या
देवघर, जून 30 -- देवघर/सोनारायठाढ़ी। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठ नावाडीह गांव में सोमवार मध्य रात्रि के बाद मां-बेटे की टंगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों में 34 वर्षीया रुबेदा खातून तथा 14 वर्षीय पुत्र मुशर्रफ अंसारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर, सारठ और सारवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गांव में भारी भीड़ और लोगों के आक्रोश के कारण स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाना पड़ा। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतका के घर के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर करीब पांच हजार से अधिक ग्रामीण जुट गए। स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.