मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- कुढ़नी। फकुली थाने के देवगन गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो बंद घरों से नकद सहित लाखों के गहने की चोरी कर ली। शनिवार की सुबह रखवार को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। देवगन निवासी व झारखंड में पीडब्ल्यूडी कर्मी बंटी कुमार व रेलवे में गार्ड के पद पर अभिषेक वर्मा कार्यरत हैं। घर की देखभाल के लिए एक रखवार को रखे हैं। चोरों ने बंटी के घर से 50 हजार सहित चार लाख के गहने की चोरी कर ली, जबकि अभिषेक वर्मा के घर से नकद सहित तीन लाख के आभूषण की चोरी की गई। फकुली प्रभारी विष्णु पांडे ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...