गुमला, जनवरी 2 -- जारी प्रतिनिधि। जारी प्रखंड अंतर्गत जरमाना गांव में देवखर्रा बाबा धाम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप बड़ाईक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर देवखर्रा बाबा धाम परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समिति के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कामेश साय, नन्दकिशोर नन्द, मनसाय बड़ाईक, संजय प्रसाद, रबिन्द्रनाथ शाहदेव, सतेन्द्र सिंह, रामबिलास नायक, झूमा सिंह, मनोज विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, संजय कुमार, संजय चीक बड़ाईक, मथुरा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.