देवकुली में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान
हजारीबाग, जून 27 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। नीड फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को देवकुली गांव में अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा अंधविश्वास और अफवाहों से होने वाले सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी बीमारी, प्राकृतिक घटना या अन्य समस्या के समाधान के लिए झाड़-फूंक और टोना-टोटका के बजाय चिकित्सकीय सलाह एवं वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए। साथ ही बिना सत्यापन के किसी भी सूचना पर विश्वास नहीं करने और उसे आगे नहीं फैलाने की अपील की गई। इस अवसर पर ग्राम मुखिया मनोहर दास, नीड फाउंडेशन के सचिव शिव दयाल शंकर एवं शिक्षक रवि प्रकाश पाठक ने ग्रामीणों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.