बक्सर, फरवरी 7 -- पेज तीन के लिए ---- बिजली बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कई माध्यमों से किया गया एक पखवाड़े के भीतर बकाया बिजली बिल जमा करने को कहा ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बिजली कंपनी द्वारा अब कई सालों से बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कसा जाने लगा है। इसी तहत देवकुली गांव के 198 वैसे उपभोक्ताओं के यहां नोटिस भेजा गया है जिनके पास कई साल से 10 हजार से अधिक बिजली बिल का बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस के माध्यम से एक पखवाड़े के भीतर बकाया बिजली बिल जमा करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट देने की भी चेतावनी दी गई है। बिजली आपूर्ति प्रशाखा ब्रह्मपुर के जेई अमित कुमार राय ने बताया कि देवकुली गांव में काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता है जो कई साल से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसके लिए कई बार उनसे बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.