औरंगाबाद, मार्च 24 -- लोक आस्था के प्रतीक चैती छठ पर्व पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। धार्मिक स्थल देवकुंड में करीब 50 हजार व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भगवान सूर्य की आराधना की गई। इसके अलावा देवहरा पुनपुन नदी, दधपि, फाग, डिहूरी, डंडवां, मुंजहड़ा, महद्दीपुर, मलहद, पेमा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के पोखरों पर भी आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। मुख्यालय स्थित जलकुंभी पोखरा के गंदे पानी में भी सैकड़ों लोगों ने अर्घ्य दिया। देवकुंड और देवहरा में व्रतियों के ठहरने व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पूजा समितियों द्वारा की गई थी। मंदिर परिसर को बिजली की झालरों से सजाया गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोह, देवकुंड, उपहारा और बन्देया पुलिस द्वारा लगातार गश्त की गई तथा अधिक भीड़ वाले घाटों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.